कटकमसांडी: झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में द कोबरा कराटे अकादमी का शानदार प्रदर्शन
ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव रांची में आयोजित झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में हजारीबाग स्थित द कोबरा कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी ने कुल 30 पदक जीते, जिसमें 14 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं।अकादमी के फाउंडर एवं हेड कोच सेम्पी चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सीनियर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन होगा।