कटकमसांडी: जैक की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कल से, 23 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा कल से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगी। राज्यभर में परीक्षा के लिए 7 लाख 48 हजार 182 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।हजारीबाग जिले में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कटकमसांडी में भी एक परीक्षा केंद्र शामिल है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।