सुल्तानगंज: गंगा में डूबे छात्र का शव चार दिन बाद मिला
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर सोमवार को गंगा में डूबे रक्सौल के डुमरिया निवासी 16 वर्षीय छात्र आदर्श शर्मा का शव गुरुवार को महेशी दियारा के पास बरामद किया गया। दोपहर में एक नाविक ने नदी में शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष सयाम रजा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्