दमोह: सागौनी में पत्थर से पटककर युवक की हत्या, सिर में गोली मारने की आशंका, शव अस्पताल में रखवाया गया
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सागोनी गांव में युवक की पत्थर पटककर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक विनोद अहिरवाल (30) माइक्रोफाइनेंस वसूली के लिए गांव गया था। बुधवार को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।