सहारनपुर: पुरानी रंजिश के चलते महिला ने 14 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या की, पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में हुई गिरफ्तारी
सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने 14 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या कर दी। मृत बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी महिला पूजा को नुमाइश कैंप से गिरफ्तार किया।