यूपी के बलिया में पुलिस को गुमराह करना पड़ा भारी, डायल-112 पर झूठी सूचना देने वाले 3 युवक गिरफ्तार
बलिया से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस को डायल-112 पर झूठी सूचना देकर गुमराह करना तीन युवकों को भारी पड़ गया है। मामला थाना उभाँव क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, 11 जुलाई की शाम को डायल-112 पर सूचना दी गई थी कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों से गाड़ी की चाभी और 4,500 रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच की, तो पता चला कि लूट की ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।
पुलिस को गुमराह करने और झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने सचिन यादव, यश यादव और गुफरान नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
बलिया पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर..? #BalliaPolice #UPPolice #Dial112 #CrimeNews #BalliaNews