बूंदी: कोटा-बूंदी सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पुत्री की शादी में प्रधानमंत्री मोदी ने की शिरकत
Bundi, Bundi | Nov 26, 2024 कोटा बूंदी सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पुत्री अंजली बिरला की शादी समारोह के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात्रि नई दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत कर नव दंपति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में देश की कई हस्तियों ने हिस्सा लेकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया। ओम बिरला व उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।