टिब्बी: कुलचन्द्र में 602 RD के जर्जर खाले को लेकर किसानों का आंदोलन, 27 अप्रैल को होगी महापंचायत
टिब्बी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलचन्द्र के चक 602 RD (IGNP) के किसान सिंचाई के पानी के अभाव में एक दशक से संघर्ष कर रहे हैं। वर्ष 2015-16 में नरेगा के तहत निर्मित यह खाला आज पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। किसानों का आरोप है कि पिछले दस वर्षों में कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद प्रशासन ने केवल कोरे आश्वासन दिए हैं।