कुकड़ू: कुकड़ू के डाटम-हेरेमुली में जंगली हाथी का उत्पात, सब्जी की फसल रौंदकर किया बर्बाद
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम-हेरेमुली गांव में गुरुवार देर रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसानों के खेतों में लगी सब्जियों की फसल को खाते हुए बड़े पैमाने पर रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. हाथी के गांव के समीप पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हो-हल्ला और मशाल