धमतरी: पीपरछेड़ी में आयोजित सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए
बता दे कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत सभी जिलों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण करते हैं। जिसके चलते ग्राम पीपरछेड़ी गागरा में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा पहुंचे थे।