चांदवा: चंदवा में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, खेल स्टेडियम में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चंदवा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।मौके पर विभिन्न महावीर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।वही मुख्य कार्यक्रम स्थानीय खेल स्टेडियम में गुरुवार की शाम करीब छह बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर किया गया।