बक्सर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे बक्सर में जनसंपर्क करने पहुंचे। उन्होंने बक्सर विधानसभा में भव्य रोड शो कर जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद उनका काफिला बक्सर विधानसभा में प्रवेश कर गया। जहां अंबेडकर चौक से लेकर पूरे नगर में भ्रमण कर संपन्न हो गया.