महाराजगंज: महाराजगंज में रोजगार सेवक 9 माह से वेतन विहीन, नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
23अप्रैल फेसबुक बुधवार की दोपहर 2 बजे महाराजगंज मे रोजगार सेवकों ने क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती को अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। विज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि उन्हें पिछले 9 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ जिससे उनके परिवार एवं उनके बच्चों की पढ़ाई अन्य ज़रूरतें प्रभावित हो रही ।विधायक के माध्यम से विधानसभा में मांग करने की बात कही गई।