घाघरा: नवडीहा चर्च सहित घाघरा प्रखंड के कई चर्चों में ईसाई धर्मावलंबियों ने मनाया गुड फ्राइडे पर्व
Ghaghra, Gumla | Apr 3, 2026 घाघरा प्रखंड के नवडीहा चर्च सहित कई अन्य चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। सुबह से ही गिरजाघर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई, जहां लोगों ने शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश ग्रहण किया।