घाट: नंदानगर के तांगला गांव में जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल महिला की हुई मौत
Ghaat, Chamoli | Sep 1, 2025 सोमवार तीन बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदानगर के तांगला गांव में जंगल में घास लेने गई बसंती देवी पत्नी जगत सिंह उम्र 45 वर्ष पर हमला कर गंभीर घायल किया । साथियों द्वारा शोर शराबा कर किसी तरह से भालू को वहां से भगाया गया बताया कि भालू ने महिला के गले पर गंभीर घाव किए गले से रक्त स्राव अधिक हो गया महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।