घाट: थराली के बाद नंदानगर पर टूटा दुखों का पहाड़, कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, लोग हुए बेघर
Ghaat, Chamoli | Aug 31, 2025 रविवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी में बताया कि देर रात से हुई लगातार बारिश के चलते नंदानगर मुख्य बाजार के पास भूधंसाव से कई आवासीय भवन क्षत्रिग्रस्त हो गए हैं जिसमें की कई घर पूरी तरह से जमीदोज हो गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। प्रशासन लगातार आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव मदद कर रहा है।