घाट: नंदानगर पुलिस ने नशे की खेती पर चलाया बुलडोज़र, भिरतोली और पठेली तोक में भांग की फसल हुई नष्ट
Ghaat, Chamoli | Aug 28, 2025 पुलिस कार्यलय से गुरुवार साढ़े सात बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंटी के भिरतोली और पठेली तोक में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा गुप्त रूप से अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर नंदानगर थाने के उ0नि0 मनोज भट्ट के नेतृत्व में 12 सदस्य पुलिस टीम मौके पर पहुँची और खेतों में खड़ी अवैध भांग की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया।