कायमगंज: संकिसा में तीन झांकियों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल रहा तैनात
मेरापुर स्थित संकिसा में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन धम्मा लोको बुद्ध विहार संकिसा से सुबह 7:45 बजे भगवान बुद्ध की तीन झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिससे पहले सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर व पंचशील ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा को बौद्ध स्तूप के लिए ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया।शोभायात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा बौद्ध धर्म का नाम रहेगा