रानीगंज मे प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण को लेकर प्रभावित दुकानदारों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को बस स्टैंड परिसर में वर्षों से व्यवसाय कर रहे 500 से अधिक दुकानदारों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना दुकानों को नहीं हटाने की मांग की।