साइबर ठगों के द्वारा नई-नई स्कीमों के द्वारा आमजन को ठगने का काम किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी आमजन ठगों के प्रति सजग नहीं है, जिससे आए दिन वारदात को अंजाम दिया जा रहा है ट्रेन में सफर कर रहे फरियादी ने माता बसईया थाने पहुंचकर आवेदन दिया ,जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज किया है।