प्रतापगढ़: कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर दिनेश बोरदिया का भव्य स्वागत किया गया
प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश बोरदिया का शहर में भव्य स्वागत किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति एवं धरोहर बचाओ संघर्ष समिति प्रतापगढ़ के तत्वावधान में जैन बोर्डिंग परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उ