मंझनपुर: शाहपुर पावर हाउस के पास दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, तीनों के पैर टूटे
महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में दीपक कुमार पुत्र जगरूप, मन्नी लाल पुत्र श्याम लाल निवासी महेवाघाट तथा बब्ली पुत्र हनुमानी निवासी ढेरहा थाना महेवाघाट शामिल हैं।