जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे लहसना मोड़ के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चकले पुत्र बद्री प्रसाद और ऊषा देवी पत्नी सूरज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।