फतेहाबाद: फतेहाबाद के शमशाबाद रोड पर आपस में भिड़े 2 ट्रक, केबिन में फंसे चालक
फतेहाबाद के शमशाबाद रोड स्थित गढ़ तिराहा पर शनिवार शाम करीब 6:00 बजे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। जिसके चलते दोनों की केबिन छतिग्रस्त हो गई। चालक केबिन में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे थे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।