कोलगवां के घूरडांग मे दबंग हर्ष सिंह व लल्लू सिंह गाली गलौज देते हुए घर मे घुसकर अंकित तिवारी से मारपीट करने लगे । बचाने आई चाची रंजन तिवारी को दबंगों ने धक्का देकर गिरा दिया । पड़ोसियो के एकत्र होने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए । घटना के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है । गुरुवार दोपहर 2 बजे पीड़ित चाची रंजना ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।