LIC ऑफिस के पास एक घर में घुसे युवक को पालतू कुत्तों ने काटकर किया घायल, मालिक ने कहा-'हम इसे नहीं जानते', की शिकायत
अमरपाटन थाना क्षेत्र के मैहर रोड़ LIC ऑफिस के पास सुशील द्विवेदी के घर में घुसे गगन पाल पर पालतू कुत्तों ने हमला कर काट दिया।जिससे युवक गंभीर घायल हो गया और CHC पहुँचा।जहाँ डॉ ने ईलाज बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया था।वही घर के मालिक ने घटना की शिकायत थाने में पहुंचकर की हैं।जिसमें घायल युवक को नही पहचानने की बात कही हैं।