ताला थाना क्षेत्र के ग्राम नोसा में सनकी पति शारदा यादव ने अपनी पत्नी कलावती यादव की कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या कर दी।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुँची, हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया हैं।वही पुलिस ने देर रात पंचनामा कार्रवाई कर शव कब्जे में भी लेकर CHC अमरपाटन में रखवाया हैं।