मैहर में दबंग ने घर में घुसकर की मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल, सतना जिला अस्पताल रेफर
मैहर में दबंग अरुण पटेल घर में घुसकर नाबालिग़ बेटी को अपमानजनक शब्द बोल रहा था । मां के विरोध करने पर दबंग ने मारपीट कर दी । जब देवरानी बचाने आई तो दबंग ने उसके सिर में डंडे से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई । परिजन घायल देवरानी को मैहर से अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने से गुरुवार की सुबह 1030 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।