सिंधी कैंप से बदमाशों ने युवक का अपहरण किया, कोलगवां पार्क में मारपीट कर ₹16,000 लूटे, जिला अस्पताल में भर्ती
सिंधी कैंप से खुलेआम कार सवार दर्जन भर बदमाश युवक वेद प्रकाश मिश्रा को जबरन उठाकर कोलगवां पार्क ले गए । बदमाशों ने मारपीट कर ₹16 हजार छिना लिया । आरोपियों के नाम शिबू यादव निखिल यादव हर्ष परिहार शिवांशु करसरा सहित एक दर्जन बदमाश बताए जा रहे हैं । बुधवार की रात 1030 बजे पुलिस घायल वेद को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।