शुजालपुर: भुगोर गांव में 10 बकरे-बकरी की चोरी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
थाना शुजालपुर मंडी क्षेत्र के ग्राम भुगोर में अज्ञात चोरों द्वारा 10 बकरे-बकरी चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भुगोर निवासी लाड़सिंह बामनिया पिता गणपत बामनिया ने थाना शुजालपुर मंडी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पशुपालन एवं बकरे-बकरी चराने का कार्य करते हैं। उनके पास 10 बकरे-बकरी थे।