चूरू: चूरू में गर्मी का कहर, पारा 44.7 डिग्री तक पहुंचा, सड़कें सूनी
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज धूप और हीटवेव के चलते दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। व्यस्त चौराहों पर भी आवाजाही बेहद कम रही। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे।