ऊंचाहार: ऊँचाहार विधान क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय को मंत्री बनने पर दी बधाई
ऊँचाहार विधानसभा से विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने राजनीतिक जीवन में रविवार को दूसरी बार योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।इस दौरान उनके समर्थकों व बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।ऊँचाहार नगर निवासी बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नेता अभिलाष चन्द्र कौशल व जितेंद्र बहादुर सिंह ने विधायक को बधाई व शुभकामनाएं दीं है।