बागपत: कोतवाली बागपत की सर्विलांस सैल ने विपिन हत्याकांड में सूजरा-नौरोजपुर मार्ग पर मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार को करीब 11 बजकर 43 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि गत आठ जुलाई को कोतवाली बागपत पर तहरीर दी कि बदमाशों द्वारा बेटे विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।