बागपत: सिसाना गांव में धान की बुआई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान योगेंद्र की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2025 रविवार की करीब साढ़े 12 बजे जनपद सोनीपत के बेहरा गांव निवासी किसान योगेंद्र अपने बहन निवासी ग्राम सिसाना में धान की बुआई कराने के लिए आया हुआ था। धान की बुआई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे चालक योगेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।