बागपत: कांवड़ियों की सुविधा के लिए बागपत जिला अस्पताल सहित सभी CHC व PHC पर 150 बेड किए गए आरक्षित
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2025 रविवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ियों की सुविधा के लिए जनपद बागपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है। चिकित्सकों के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अस्पताल बागपत सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 150 बेड आरक्षित किए गए।