बाह: जरार में युवक से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बाह कोतवाली क्षेत्र के जरार-नरहोली मार्ग पर रविवार शाम लखनपूरा खालसा बासौनी निवासी नितेश शर्मा से मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया। नितेश नगर पालिका स्थित अपनी बुक डिपो की दुकान से घर लौट रहे थे। श्रीराम ढाबा के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को कट मार गिरा दिया। आरोप है कि दो युवकों ने मारपीट कर जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। शोर मचन