बाह: बटेश्वर में सर्वपितृ अमावस्या पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बटेश्वर में रविवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पितरों को जल अर्पित किया, पिंडदान और तर्पण कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी। साधु-संतों को अन्न, वस्त्र और दान देकर पुण्य अर्जित किया। मंदिर पुजारी राकेश बाजपेयी ने बताया कि इस दिन तर्पण और दान से पितरों की आत्मा को मोक्