शाहजहांपुर: वृद्धावस्था पेंशन में धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से खरीदी गई दो गाड़ियों को सीज और फ्रीज किया गया
दरअसल लखनऊ पुलिस आज शाहजहांपुर पहुंची। यहां थाना आरसी मिशन क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वृद्धावस्था पेंशन में धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गई धनराशि से खरीदी गई दो गाड़ियों को सीज एवं फ्रीज किया गया है। आपको बता दे कि जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन में धोखाधड़ी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी।