शिवहर: समाहरणालय में डीएम और एसपी ने बैटरी चलित ट्राई साइकिल का किया वितरण
शिवहर समाहरणालय में डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने बैटरी चलित ट्राईसाइकिल का वितरण किया है. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के तहत संचालित संबल योजना के अंतर्गत बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया है. आज के समारोह में कुल 7 बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण दिव्यांग लाभार्थियों के बीच किया गया है।