सैन्ट जैवियर स्कूल के कर्मचारियों को दिपावली से पहले तीन माह का वेतन मिल गया है।स्कूल प्रबन्धक ने अपने समस्त कर्मचारियों की चार में से तीन महीने का वेतन दे दिया है। इस मामले में विद्यालय कर्मचारी संघ ने नैनीताल के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था और उप जिलाधिकारी ने तत्काल स्कूल के चेयरमेन से टेलीफोन पर बात की और कर्मचारियों को वेतन देने को कहा था।