पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई डाक्टर भव नाथ पांडे के प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक टोडरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर में 60 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको आवश्यक दवाई वितरित की गई। तत्पश्चात सभी को पेंसिल, रबर, शार्पनर, चॉकलेट एवं कॉपी का वितरण किया गया।