धामपुर: नहटौर के गांव हरगनपुर बाजार में जन सेवा केंद्र संचालक के साथ मारपीट व तोड़फोड़ का लाइव वीडियो सामने आया, हुआ वायरल
नहटौर क्षेत्र के हरगनपुर बाजार में जन सेवा केंद्र संचालक सलमान के साथ मारपीट का लाइव वीडियो मंगलवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जाता है कि गांव बाकरनगर निवासी सलमान ने हरगनपुर बाजार में जन सेवा केंद्र खोल रखा है ।फर्द निकालने को लेकर हुए विवाद में चार युवको में आकर उसके साथ मारपीट की थी।