परिहार: परिहार में 2.4 हेक्टेयर में मखाना की खेती, किसानों की रुचि बढ़ी
सीतामढ़ी जिले में चल रहे मखाना पायलट प्रोजेक्ट के तहत परिहार प्रखंड में 2.4 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है। कृषि विभाग की पहल पर किसान पारंपरिक फसलों से हटकर अब मखाना की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्नत किस्मों व वैज्ञानिक तरीके से की जा रही खेती की प्रगति संतोषजनक बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मखाना कम लागत में अधिक लाभ देने वाली