हरदा: जिले के नर्मदा घाट पर सुरक्षा के कड़े निर्देश, नावों में लाइफ जैकेट अनिवार्य, हंडिया घाट होगा प्लास्टिक मुक्त
Harda, Harda | May 6, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 6 मई दोपहर 3 बजे जिले हंडिया के नर्मदा घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब नर्मदा में चलने वाली हर नाव में पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट रखना अनिवार्य होगा। साथ ही नाव संचालन को ठेका प्रणाली से संचालित करने और उसमें सुरक्षा नियमों को शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।