शाहजहांपुर: दवा लेने आए बुजुर्ग की जेब कटी, जमकर हुआ हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर में दवा लेने आए एक बुजुर्ग की जेब से 1500 रुपए निकालने के आरोप में बरेली मोड़ पर जमकर हंगामा हो गया। बुजुर्ग ने मौके पर मौजूद एक महिला का हाथ पकड़ लिया और उस पर जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौक कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।