मानिकपुर रेल्वे स्टेशन परिसर से निकली मुख्य सड़क में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे,बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को देख लोग नजर फेर कर निकलने लगे,वही एक विकलांग अधेड़ का बैग खोलने का प्रयास करने लगा,इस बीच नगर के कुछ लोग आगे आये और अधेड़ की हालत देख एम्बुलेन्स108 को फ़ोन पर सूचित किया,मौके पर पहुची एम्बुलेन्स ने अज्ञात अधेड़ को CHC में भर्ती करवाया है।