कुरूद: कुरूद के सेमरा बी गांव में युवक की हत्या, तीन बदमाश गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
युवक की हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया है अन्य बदमाशो की तलाश जारी है आपको बता दे कि रविवार की रात्रि कुरूद के ग्राम सेमरा बी में युवक रोहित नाग की हत्या चार पांच अज्ञात युवकों ने चाकू गोदकर कर दी थी मामले की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन संदेहियों को पकड़ा गया है