ऊना: अयोध्या में कार सेवा करने वालों को ऊना में शिवसेना 11 फरवरी को करेगी सम्मानित: शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष एसडी वशिष्ठ
श्री रामजन्म भूमि में वर्ष 1990 व 1992 में कार सेवा के लिए गए रामभक्तों को 11 फरवरी को ऊना के नटराज होटल में सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को शिवसेना (बाल ठाकरे) के प्रदेशाध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कहा कि क्षेत्र के कारसेवकों द्वारा दिए गए योगदान पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मैहतपुर, संतोषगढ़ व लमलेहड़ा गांव के 12 कारसेवकों के नाम अभी तक शामिल हैं