लूनकरनसर: सुरनाना सड़क पर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
लूणकरणसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सुरनाणा रोड पर आर्मी टावर के पास आरोपी शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 25 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है और आबकारी अधिनियमों में मुकदमा दर्ज किया गया है।