भांडेर में युवा कांग्रेस की नवनियुक्त निर्वाचन कमेटी का भांडेर नगर के पटेल चौराहे पर आतिशबाजी कर फूल माला पहनाकर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार रात्रि में 09 बजे जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कांग्रेस भाण्डेर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दीपक यादव को 2413 मत पत्र प्राप्त हुए।